विदिशा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का फॉर्म हाउस, खेत में एक घंटे चलाया ट्रैक्टर।।

मप्र / अपने खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज, कहा- सचमुच में खेती करने का आनंद ही अलग है




  • विदिशा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का फॉर्म हाउस, खेत में एक घंटे चलाया ट्रैक्टर।।


विदिशा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विदिशा में अपने खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए। उन्होंने करीब एक घंटे खेत में गेंहू की बोवनी की। शिवराज सिंह बुधवार दोपहर अचानक विदिशा में फॉर्म हाउस पहुंचे थे। 


खेत में बोबनी करने के बाद शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि अब अधिकतम खेती ट्रैक्टर से होती है, बैल बेरोजगार हो गए हैं। मैंने भी आज ट्रैक्टर से ही गेंहू की बोवनी की। आत्मिक सुख मिला, क्योंकि ये गेंहू की फसल जब तैयार होगी तो इससे उपजे अनाज से कई लोगों का पेट भरेगा। खेती कठिन है लेकिन फिर भी खेती का आनंद ही अलग है।


सचमुच में खेती करने का आनंद ही अलग है! मैंने बचपन में भी खेती की है। तब बड़ी संख्या में ट्रैक्टर नहीं होते थे, बैलों में जुती नाड़ियाँ चलती थी। कंधे पर ढुली टांगकर उसमें रखे हुए अनाज को हाथ से पोर में डालते थे जिसे ऊरना कहते थे।



Popular posts
विजय दिवस पर हर्षोल्लाह के साथ आदिवासी गीत पर नाचते नजर आए पूर्व सैनिक
Image
मिलनपुर टोल पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले लोग कहीं ना कहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओरिएंटल कंपनी के कर्मचारी एवं मिलनपुर टोल के कर्मचारी कहीं ना कहीं इस लूट के मामले में संदिग्ध नजर आ रहे हैं फिर भी पुलिस खामोश ?
Image
https://dpdindianews.blogspot.com/2023/12/blog-post_28.html
संघ की खामोश मेहनत, सफलता ने मचाया शोर* मतदान प्रतिशत बढ़ाने की नीति का कमाल। जीत का आधार आरएसएस ने ही किया तैयार।
Image
साढ़े तीन साल विपक्ष में रहने के बावजूद निलय डागा ने क्षेत्र का किया भरपूर विकास।। ललित राठौर
Image