टूटी सड़के, कचरों के ढेर बनी शहर की पहचान- डागा

 भाजपा के चहुं मुखी विकास की बत्तर तस्वीर


बैतूल नपा में पिछले 5 में से 4 बार भाजपा का कब्जा 





टूटी सड़के, कचरों के ढेर बनी शहर की पहचान- डागा

 

बैतूल । कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैतूल नगरपालिका में पिछले 5 नगरीय निकाय चुनाव में से 4 बार भाजपा के अध्यक्ष चुने गए सिर्फ एक बार 5 साल के लिए कांग्रेस के डॉ. राजेन्द्र देशमुख अध्यक्ष बने थे। लंबे समय से बैतूल नपा में भाजपा का कब्जा होने के बावजूद आज शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर है। शहर की अधिकतर सड़के गड्ढो में तब्दील हो गई है। वार्डो के अंदर की सड़के तो गिट्टी की सड़क बन गई है।जिसके गवाह खुद वार्ड वासी ही हैं। इसके बावजूद भाजपा के नेता नगर के चहुंमुखी विकास की बात कर रहे है। 

 बैतूल विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा ने बैतूल शहर में प्रचार के दौरान अपने बयान में यह बात कही है। । श्री डागा ने कहा कि बैतूल नगरपालिका में भाजपा ने शहर का विकास तो नहीं किया लेकिन ठेकेदारी ने भाजपाई पार्षदों का चहुंमुखी विकास जरूर किया है। नगरपालिका में भ्रष्टाचार से दूसरे ठेकेदार परेशान है। विवेकानंद वार्ड में लाखों रूपए खर्च करके पार्क में मिनी ट्रेन खरीदी गई लेकिन शहर के बच्चे इस ट्रेन की सवारी करने के लिए तरस रहे है। श्री डागा ने कहा कि शहर की प्रमुख सड़को को चुनाव के पूर्व गिट्टी के पेंच भरकर सुधारा जा रहा है जबकि वार्डो के अंदर की सड़कों में गिट्टियों के ढेर लग गए है। लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है। नपा द्वारा रात्रिकालीन सफाई के नाम पर लाखों रूपए खर्च किए जा रहे है। लेकिन इसके बावजूद शहर में कचरे के ढेर लगे हुए है। नागरिक बदबू और मच्छरों से परेशान है। श्री डागा ने कहा कि पिछले पांच चुनाव में भाजपा के आनंद प्रजापति, पार्वती बाई बारस्कर, अलकेश आर्य और वर्तमान में पार्वतीबाई दोबारा फिर अध्यक्ष चुनी गई है। इनमें अधिकतर समय प्रदेश में भी भाजपा की सरकार रही जिसका लाभ भाजपा नेताओं ने शहर के बदले स्वयं का विकास करने में लिया है। कांग्रेस के डॉ. राजेन्द्र देशमुख सिर्फ एक बार नपा अध्यक्ष चुने गए लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार होने से उनके साथ भी भेदभाव किया गया। शहर की गड्ढेवाली सड़क, कचरे के ढेर, बजबजाती नालिया के लिए यदि कोई जिम्मेदार है तो वह भाजपा है। अब समय आ गया है जनता भाजपा से पूरा हिसाब चुकता करेगी।

Popular posts
https://dpdindianews.blogspot.com/2023/12/blog-post_28.html
संघ की खामोश मेहनत, सफलता ने मचाया शोर* मतदान प्रतिशत बढ़ाने की नीति का कमाल। जीत का आधार आरएसएस ने ही किया तैयार।
Image
साढ़े तीन साल विपक्ष में रहने के बावजूद निलय डागा ने क्षेत्र का किया भरपूर विकास।। ललित राठौर
Image
विजय दिवस पर हर्षोल्लाह के साथ आदिवासी गीत पर नाचते नजर आए पूर्व सैनिक
Image
मिलनपुर टोल पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले लोग कहीं ना कहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओरिएंटल कंपनी के कर्मचारी एवं मिलनपुर टोल के कर्मचारी कहीं ना कहीं इस लूट के मामले में संदिग्ध नजर आ रहे हैं फिर भी पुलिस खामोश ?
Image